लाइव न्यूज़ :

इस खास ट्रिक से तुरंत बुक हो सकता है तत्काल टिकट, जानें Tatkal ticket बुकिंग का समय, चार्ज

By उस्मान | Updated: March 8, 2019 16:11 IST

भारतीय रेलवे के अनुसार, तत्काल टिकट रद्द करने पर, रेलवे कोई रिफंड नहीं देता है। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में धन वापसी नियम लागू है।

Open in App

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से तत्काल टिकट (Tatkal tickets) बुक करने की सुविधा प्रदान करता है। तत्काल टिकट उन यात्रियों के लिए है जिनके पास आरक्षित टिकट नहीं है और वे छोटे नोटिस पर यात्रा करना चाहते हैं। आप आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रीमियम शुल्क के भुगतान पर तत्काल टिकट बुकिंग कर सकते हैं। 

तत्काल बुकिंग समय (tatkal ticket booking timing)

भारतीय रेलवे के अनुसार, तत्काल टिकट किसी सिंगल यूजर आईडी से सुबह 10 से 12 बजे तक केवल दो तत्काल टिकट बुक किए जा सकते हैं। एसी क्लास के लिए तत्काल टिकटों की बुकिंग सुबह 10 बजे से और नॉन-एसी क्लास के लिए 11 बजे से बुक किये जा सकते हैं।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने के लिए यूजर को एक निश्चित समय मिलता है। यात्रा और यात्री की डिटेल भरने के लिए 25 सेकंड जबकि 10 सेकेंड में भुगतान करना होता है। सिंगल यूजर आईडी से एक दिन में केवल 2 तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। एक आईपी अड्रेस से भी अधिकतम 2 तत्काल टिकट बुक हो सकते हैं।  

तत्काल टिकट का मूल्य (tatkal ticket price)

1) भारतीय रेलवे की वेबसाइट (indianrail.gov.in)के अनुसार, तत्काल श्रेणी के टिकटों का शुल्क मूल वर्ग के 10 प्रतिशत की दर से मूल किराया के रूप में निर्धारित किया गया है और अन्य सभी वर्गों के लिए मूल किराया का 30 प्रतिशत है।

2) तत्काल कोटा के तहत ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए इंडियन रेलवे स्लीपर क्लास के लिए कम से कम 100 रुपये और अधिकतम 200 रुपये वसूल करता है। 

3) भारतीय रेलवे एसी चेयर कार टिकट के लिए 125-225 रुपये वसूल करता है।  

4) भारतीय रेलवे की वेबसाइट के अनुसार, तत्काल टिकट का शुल्क पीरियड और नॉन पीक पीरियड दोनों में समान रूप से लगाया जाता है।

5) भारतीय रेलवे के अनुसार, तत्काल टिकट रद्द करने पर, रेलवे कोई रिफंड नहीं देता है। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में धन वापसी नियम लागू है।

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसीट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते