लाइव न्यूज़ :

करना चाहते हैं सोलो ट्रैवेल तो बॉलीवुड के इन 6 स्टार्स को करें फॉलो

By मेघना वर्मा | Updated: March 15, 2018 09:29 IST

आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अकेले घूमना बहुत पसंद है और जब भी समय मिलता है वो देश और विदेश की सैर पर निकल जाते हैं।

Open in App

खाने और घूमने का शौक सिर्फ आम इंसान को ही नहीं होता बल्कि बॉलीवुड के हमारे चहेते सितारे भी काम से ब्रेक लेकर दूर घूमना पसंद करते हैं।बॉलीवुड में घूमने के शौकीन इन्ही सितारों में से कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें सोलो ट्रैवेल करना बहुत पसंद है। पश्चिम देशों से आये इस सोलो ट्रैवेल के कांसेप्ट का असर हमारे देश में देखा जा सकता है।आज लोग काम के बीच से ब्रेक लेना चाहते है तो अकेले ही किसी नयी जगह की और छुट्टियां मनाने चले जाते हैं।आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अकेले घूमना बहुत पसंद है और जब भी समय मिलता है वो देश और विदेश की सैर पर निकल जाते हैं।

1. आलिया भट्ट

बहुत ही कम समय में देश के दिल पर राज करने वाली आलिया भट्ट ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि सोलो ट्रैवेलिंग के लिए भी जानी जाती है। समय मिलते ही वो अकेले दुनिया की सैर पर निकल जाती हैं।सिर्फ अकेले ही नहीं वो अपने दोस्तों के साथ भी कई बार ट्रैवेल पर मस्ती करती दिखाई देती हैं।

2. प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड में सोलो ट्रिप करने वालों में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी आता है। वे अक्सर ही काम से ब्रेक लेकर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में घूमने निकल जाती हैं।अपने ट्रैवलिंग की तस्वीरे भी वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रही हैं। कुछ सालों पहले हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी सबसे पसंदीदा हॉबी घूमना ही बताया था।

3. ट्विंकल खन्ना

अपने बोर्ड विचारों के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड के अदाकारा और लेखक ट्विंकल खन्ना भी सोलो ट्रैवेल करना बहुत पसंद करती हैं। अपने विचारों को दूसरे तक पहुच्चाने के लिए या यूं कहें नए विचारों के लिए वो अपने दिमाग को शांत करना चाहती हैं जिसके लिए वो साल में एक या दो बार अकेले ट्रैवेल करने निकल जाती हैं।

4. गुल पनाग

फिल्म डोर से चर्चा में आई गुल पनाग भी सोलो ट्रैवेल की शौकीन हैं। उनके ऑफिशियल अकाउंट पर अक्सर उनकी तस्वीरें उनके पेट्स के साथ दिखती हैं जिनके साथ वो सफर करना पसंद करती हैं।

5. सुशांत सिंह राजपूत

अपनी अदाकारी से सबका दिल जितने वाले सुशांत सिंह भी घूमने का शौक रखते हैं।अक्सर वह अपनी शूटिंग के चलते या ब्रेक लेने के लिए देश या देश से बाहर खुद के वेकेशन को एन्जॉय करते दिख जाते हैं। 

6. सिद्धार्थ मेहरोत्रा

स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सिद्धार्थ भी ब्रेक लेने अक्सर देश से बाहर का रुख करते हैं। सिर्फ प्राकृतिक ही नहीं बल्कि समुद्र और झील जैसी जगहों पर भी सिद्धार्थ घूमना पसंद करते हैं।

उनके इंस्टेग्राम अकाउंट पर आपको उनकी बहुत सी तस्वीरें देखने को मिल जायेंगी। 

टॅग्स :ट्रेवलआलिया भट्टप्रियंका चोपड़ाट्विंकल खन्नासुशांत सिंह राजपूतसिद्धार्थ मल्होत्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

मुसाफ़िर अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार