लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क में फैमिली संग अक्षय मना रहे हॉलिडे, जानें इस शहर की 5 बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में

By मेघना वर्मा | Updated: June 30, 2018 09:36 IST

न्‍यूयॉर्क में कुछ डिफरेंट फील करना हो तो यहां के चाइना टाउन मार्केट में जरूर जाएं। यहां आकर आप भूल जायेंगे कि आप अमेरिका में हैं या चीन में।

Open in App

हॉलीडे का मतलब सिर्फ अकेले या सोलो ट्रैवेल करने का नहीं बल्कि परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह पर समय बिताने से होता है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क में हॉलीडे मना रहे हैं। पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अपने इंन्सटाग्राम एकाउंट पर हॉलीडे की फोटोज शेयर कर रही हैं। जिन्हें देखकर आपका मन भी न्यूयॉर्क घूमने का कर जाएगा। आज हम आपको न्यूयॉर्क की ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ना सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि यह बॉलीवुड के सितारों की फेरवेट हॉलीडे गेटवे भी है। तो आप भी जाएं अगर न्यू यॉर्क तो इन जगहों की सैर। 

1. स्टैचू ऑफ लिबर्टी

न्‍यूयॉर्क का नाम सुनते ही सबसे पहले जो दिमाग में चीज आती है वह है समुद्र के बीचो-बीच बना न्यूयॉर्क सिटी की पहचान स्टैचू ऑफ लिबर्टी। न्‍यूयॉर्क हार्बर में स्‍थित यह एक विशालकाय मूर्ति है। हाथ में टॉर्च लिए इस महिला की मूर्ति की ऊंचाई 151 फुट है, अगर इसमें इसका स्‍टैंड जिस पर ये खड़ी है और आधारशिला की ऊंचाई को जोड़ दिया जाये तो ये कुल मिला कर 305 फुट ऊंची हो जाती है। करीब 22 मंज़िल की इस मूर्ति के ताज तक पहुंचने के लिये 354 घुमावदार सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। यहां पर जाकर आपको अपने चारों ओर शहर के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। 

2. टाइम्स स्क्वायर

न्‍यूयॉर्क शहर के मिडटाउन मेनहंट्टन इलाके में ब्रॉडवे और सेवेंथ एवेन्‍यु के जंक्‍शन पर बना है टाइम्‍स स्‍क्‍वॉयर। यह पूरी दुनिया का फेमस टूरिस्‍ट स्‍पॉट है। आपने कई बार इसे बॉलीवुड की फिल्मों में भी देखा होगा। यह इंटरटेनमेंट और बिजनेस का हब बन चुका है। इस स्‍थान को क्रॉस रोडस ऑफ द वर्ल्‍ड भी कहते हैं। 

ये भी पढ़ें - जुलाई 2018: इस महीने देश में होंगे कई रोमांचक इवेंट्स, आप भी बन सकते हैं इनका हिस्सा'

3. चाइना टाउन

न्‍यूयॉर्क में कुछ डिफरेंट फील करना हो तो यहां के चाइना टाउन मार्केट में जरूर जाएं। यहां आकर आप भूल जायेंगे कि आप अमेरिका में हैं या चीन में। यहां एक मजेदार गुफा भी है जिसे डायर स्ट्रीट कहते हैं और इसमें ढेर सारी दुकाने हैं। चाइना टाउन में एक विशाल बुद्ध की मूर्ति और म्‍यूजियम भी है।

4. मेट्रोपोलिटन म्‍यूजियम ऑफ आर्ट

यह अमेरिका का काफी बड़ा और मशहूर म्‍यूजियम है जिसे 'द मेट' के नाम से जाना जाता है। यहां करीब 2 लाख से ज्‍यादा कला के नमूने देखने को मिलेंगे। यहां ईजिप्‍ट आर्ट, म्‍यूजिकल उपकरण और फोटोग्राफ्स का अच्‍छा-खासा कलेक्‍शन है। तो अगर आप आर्ट के शौकीन हैं तो आपको यहां की सैर जरूर करनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें - कहीं होती है लाल बारिश तो कहीं चूहों की पूजा, भारत की 5 सबसे रहस्यमयी जगहें

5. ब्रॉडवे शोज

न्यूयॉर्क शहर के ब्रॉडवे शोज, टाइम्स स्क्वायर के नज़दीक ही है। यहां करीब 25 ब्रॉडवे थिएटर हैं जहां रोज़ाना नाटकों का प्रदर्शन होता है, इनमें से कई तो इतने बड़े और मशहूर हैं की कई हॉलीवुड की हस्तियां भी इसमें भाग लेती हैं। आप अगर किसी खास शो में जाना चाहते हैं तो आपको अपने टिकट पहले से ही खरीद लेनी चाहिए।

टॅग्स :अक्षय कुमारट्विंकल खन्नाट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

मुसाफ़िर अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?