लाइव न्यूज़ :

इन 7 देशों में जाएं घूमने, यहां भारतीय रुपये की कीमत है ज्यादा

By उस्मान | Updated: April 30, 2021 09:40 IST

क्या आप जानते हैं कि पड़ोसी देश श्रीलंका में रुपये की कीमत ज्यादा है

Open in App
ठळक मुद्देकम पैसों में करें इन देशों की यात्राश्रीलंका में एक रुपये की कीमत तीन के करीबइंडोनेशिया में एक रुपया दो सौ रूपये जितना

भारतीय रुपया बेशक डॉलर सहित कई विदेशी मुद्राओं के मुकाबले कमजोर है लेकिन कई देशों में रुपया वहां की मुद्रा के मुकाबले मजबूत भी है। अगर आप सोच रहे हैं कि विदेश जाने के लिए आपको बहुत पैसों की जरूरत है, तो इतना समझ लें कि इन देशों में आप बहुत कम पैसों में घूमने-फिरने का मजा ले सकते हैं।

कंबोडियाअगर आपको अंगकोर वाट पर सूर्योदय देखने की ख्वाहिश है तो, आपका यह सपना सस्ते में पूरा हो सकता है। वास्तव में कंबोडिया उन सबसे अच्छी जगहों में से एक है, जहां भारतीय रुपये का मूल्य अधिक है। एक साइकिल किराए पर लें और कुछ दिन बिताकर अंगकोर वाट के नजारों का आनंद लें। सिएम रीप पर जाएं और इस खूबसूरत शहर में पार्टी करें। कंबोडिया में एक रुपये की कीमत 58.50 KHR है। 

जिम्बाब्वेहालांकि जिम्बाब्वे की आधिकारिक मुद्रा USD है, लेकिन देश में मुद्रास्फीति की दर ने पर्यटकों के लिए भोजन और स्थानीय पर्यटन स्थलों की यात्रा की चीजें बहुत सस्ती कर दी हैं। यहां भारतीय मुद्रा का मूल्य अधिक है। यहां आप विक्टोरिया फॉल्स, जंगल, राष्ट्रीय उद्यानों जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। इस देश जाना थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन एक बार जब आप पहुंच जाएंगे, तो बोर्डिंग, खाना-पीना और घूमना-फिरना काफी सस्ता हो सकता है। जिम्बाब्वे में एक रुपये की कीमत 4.65 ZWD है। 

पैराग्वेयह देश ऐतिहासिक इमारतों और आधुनिक रेस्तरां और बार का मिश्रण है। शाम को पलासियो डे लॉस लोपेज पर जाएं और टीट्रो म्यूनिसिपल में एक शो देखें। आप एनकर्सेनियन जा सकते हैं। इस आकर्षक शहर का नदी तट एक बहुत बड़ा आकर्षण है। Encarnacion शहर जा सकते हैं जोकि एक विश्व धरोहर स्थल है। भारत से यहां जाने का एयर टिकट महंगा हो सकता है लेकिन वहां जाकर आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। पैराग्वे में एक रुपये की कीमत 89.52 PYG है। 

लाओसदेश की राजधानी वियनतियाने एक खूबसूरत शहर है। लाओस में पर्यटक अद्भुत बौद्ध मंदिर, हरे-भरे ग्रामीण इलाके और स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। रंगों और जीवंत संस्कृति से भरपूर यूनेस्को की विरासत स्थल लुआंग प्रबांग का भ्रमण करें। लाओस में एक रुपये की कीमत 124.89 LAK है। 

कोलंबियाकोलंबिया में भारतीय मुद्रा की कीमत अधिक है। आप यहां एंडीज लंबा, कैरेबियन तटों, रहस्यमय अमेजोनियन जंगलों की यात्रा कर सकते हैं। राजधानी में ला कैंडेलारिया इसका सांस्कृतिक केंद्र है। शहर के कई कैफे बेहतरीन कॉफी के लिए फेमस हैं। शहर से एक दिन की यात्रा के लिए 1.5 घंटे की दूरी पर फुसगासुगा में एक कॉफी बागान है जो पर्यटकों का आकर्षण है। कोलंबिया में एक रुपये की कीमत 44.99 COP है। 

श्रीलंकाश्रीलंका भारत के पड़ोस में बसा एक बहुत ही आकर्षक देश है। यह भारतीय यात्रियों के लिए एक पसंदीदा जगह है। राजधानी कोलंबो पर्यटकों के लिए एक मजेदार जगह है। आप राजधानी शहर में खाने-पीने का आनंद लें। डच अस्पताल के परिसर में घूमें, बेयरफुट पर खरीदारी करें, और पेटाह बाजार में मोलभाव करें। पहाड़ी इलाके नुवारा एलिया घूमने जाएं। आपके पास पर्याप्त समय है, तो पूर्व-उप्पुवेली और निलवेली जैसे छोटे तटीय शहरों की यात्रा करें। श्रीलंका में एक रुपये की कीमत 2.52 LKR है। 

इंडोनेशियाआपको रेतीले समुद्र तटों, हरे-भरे धान के खेतों, शानदार वास्तुकला के साथ रहस्यमय मंदिरों, कायाकल्प करने वाली जगह का आनंद लेना है तो इस देश जाएं। आप यहां कोमोडो ड्रैगन जा सकते हैं। यहां विश्व स्तरीय पानी की खेल सुविधाएं हैं। इसके अलावा आप कोपी लुवाक, बाली, गिली आईलैंड और फ्लोर्स भी जा सकते हैं। इंडोनेशिया में एक रुपये की कीमत 204.31 IDR है। 

टॅग्स :श्रीलंकाज़िम्बाब्वेइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

क्रिकेट26 मार्च से PSL और 28 मार्च से IPL?, 3 दिन में 2 खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल पहुंचे?, गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनेल बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन नहीं खेलेंगे?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते