भारत के बॉर्डर पर स्थित हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर करें यहां की सैर

By मेघना वर्मा | Published: April 26, 2018 03:57 PM2018-04-26T15:57:58+5:302018-04-26T15:57:58+5:30

भारत और बांग्लादेश के बॉर्डर पर बसा सुंदरवन उन लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है जिन्हें वाइल्ड लाइफ से प्यार है।

5 Tourist Place at Indian Border | भारत के बॉर्डर पर स्थित हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर करें यहां की सैर

भारत के बॉर्डर पर स्थित हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, एक बार जरूर करें यहां की सैर

भारत देश अपनी खूबसूरती और संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यही कारण है कि पूरे साल यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा होता है। सिर्फ हिल स्टेशन ही नहीं, यहां के हरे मैदान और रेगिस्तान भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते हैं। इसी श्रृंखला में आज हम आपको कुछ ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत और उसके साथ सटे पड़ोसी देशों के बॉर्डर पर स्थित हैं। भारत के अलग-अलग बॉर्डर पर होने के बावजूद ये जगहें बेहद खूबसूरत हैं। यहां आने के लिए पर्यटकों को स्पेशल परमिशन की जरूरत होती है।

1. कंचनजंगा, भारत-नेपाल बॉर्डर

भारत और नेपाल के बॉर्डर पर स्थित कंचनजंगा पर्वत श्रृंखला अपनी प्राकृतिक छठा के लिए दुनिया भर में मशहूर है। 28,146 फुट ऊँचा, गौरीशंकर (एवरेस्ट) पर्वत के बाद विश्व का दूसरा सर्वोच्च पर्वत शिखर है। इस पर्वत की भूगर्भीय स्थिति हिमालय की मुख्य श्रेणी के सदृश है। यह तिब्बत एवं भारत की जल विभाजक रेखा के दक्षिण में स्थित है। इसीलिए इसकी उत्तरी ढाल की नदियाँ भी भारतीय मैदान में गिरती हैं। इसके मनोहर दृश्य को देखने साल भर लोग यहां आते रहते हैं।

2. रामसेतु, भारत-श्रीलंका बॉर्डर

भारतीय पुराणों में अक्सर आपने राम सेतु का जिक्र सुना होगा। समुद्र में तैरते पत्थर का सेतु जितना सुनने में आश्चर्यचकित करता है उतना ही देखने में खूबसूरत लगता है। यही कारण है शायद की रामेश्वरम से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस सेतु को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। जितना लोगों की यहां से आस्था जुड़ी है उतना ही लोग इसके मनोरम दृश्य को निहारना पसंद करते हैं। तो अलगी बार कभी भी रामेश्वरम का ट्रिप प्लान करें तो यहां आना ना भूलें।

फिल्मों से है प्यार तो एक बार जरूर करें देश के इन 5 बॉलिवुड रेस्टोरेंट की सैर

3. भैरबकुंडा, भारत-भूटान

भारत भूटान के बॉर्डर पर स्थित ये भैरव कुंडा खास ट्रेकिंग के लिए मशहूर है। यहां आने पर आपको किसी जन्नत का अनुभव होगा।पहाड़ों की ऊंचाई पर जब आप पहुंचेंगे आपको सामने और अपने पैर के नीचे बादल नजर आएगा। ये भैरबकुंड हमेशा ही पर्यटकों की पहली पसंद रहा है।यहां लोग ट्रेकिंग और कैम्पिंग के लिए आते हैं।

4. सुंदरबन, भारत-बांग्लादेश

भारत और बांग्लादेश के बॉर्डर पर बसे सुंदरवन उन लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है जिन्हें वाइल्ड लाइफ से प्यार है। ज्यादातर फोटोग्राफर अपनी ज़िन्दगी के एक समय में यहाँ सुंदरबन नेशनल पार्क में रहे होंगे, जहाँ कई प्रकार की अनोखी पक्षी प्रजातियाँ जैसे मास्क्ड फिन्फूत, मैन्ग्रोव पित्त और मैन्ग्रोव व्हिस्टलर हैं। यहाँ इस इलाके में विभिन्न प्रकार के पेड़ है जैसे सुंदरी और गोल्पत्ता। 1900 के प्रारंभ में, डेविड प्रिन नमक जीव्वैग्यनिक ने सुंदरबन में 330 से अधिक पौधों की प्रजातियों की खोज की थी।

दुनिया के टॉप 5 महंगे होटल में भारत भी शामिल, एक रात का किराया 29 लाख

5. पांगोंग त्सो झील, भारत-चीन

भारत और चीन के बॉर्डर पर मौजूद ये झील आपको दिमागी शांति पहुंचाएगी। दुनिया के शोर-शराबे से साड़ी चिंताओं से गर आप दूर जाना चाहते हैं तो पांगोंग त्सो झील की सैर का प्लान जरूर बनाएं।

हिमालय में एक झील है जिस्की उचाई लगभग 4500 मीटर है। यह 134 कीमी लंबी है और भारत के लद्दाख़ से तिब्बत पहूँचती है। 

Web Title: 5 Tourist Place at Indian Border

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे