सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायिक फोरम है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 30 अन्य न्यायमूर्ति होते हैं। जिनके पास संविधान समीक्षा समेत अनेक शक्तियां होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास किसी संबैधानिक मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की भी शक्तियां होती हैं। भारत की सुप्रीम कोर्ट भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हैं।भारत के संविधान के चैप्टर पांच के पांचवें भाग द्वारा निर्धारित संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। जैसा कि भारतीय संविधान द्वारा कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान के रक्षक के तौर पर काम करना है, संघीय सरकार के प्राधिकार द्वारा स्थापित अदालत और अपील के लिए यह सबसे ऊपरी अदालत है। Read More
'मोदी उपनाम' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में शुक्रवार को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी। ...
वाराणसी अदालत द्वारा 21 जुलाई को फैसला सुनाए जाने के बाद उच्च न्यायालय द्वारा गुरुवार को ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण का रास्ता साफ करने के बाद याचिका दायर की गई थी। ...
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट के फैसले के बाद दो अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार तक संसद में लौटने के पात्र हैं। ...
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मोदी उपनाम वाली टिप्पणी पर मानहानि मामले में गांधी की सजा पर रोक लगा दी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "'तीन चीजें ज्यादा देर तक छुप नहीं सकतीं: सूर्य, चंद्रमा और सत्य ~गौतम बुद्ध'।" ...
केरल कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि केरल के लोग, विशेषकर वायनाड के लोग खुश होंगे क्योंकि उन्हें अपना सांसद वापस मिल गया है। कांग्रेस नेता भाजपा को माफी मांगने के लिए कहा। बकौल चेन्निथला- भाजपा को इस मुद्दे पर माफी मांगनी चाहिए। ...