लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

सुखविंदर सिंह सुक्खू

Sukhwinder-singh-sukhu, Latest Marathi News

Read more

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू छात्र राजनीति से उभरकर पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हैं। सुक्खू एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता सड़क परिवहन निगम में चालक के पद पर कार्यरत थे। सुक्खू अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध का काम किया करते थे। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ अक्सर टकराव होने के बावजूद सुक्खू 2013 से 2019 तक रिकॉर्ड छह साल तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने रहे। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीनने के बाद सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया था। सुक्खू शीर्ष पद पर काबिज होने वाले निचले हिमाचल के पहले कांग्रेसी नेता होंगे। भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वह हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। 

भारत : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बादल फटने से एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दबे, गिरि नदी का बढ़ा जल स्तर, देखें

भारत : आपदा से तबाह हिमाचल के सीएम सुक्खू ने केंद्र से की अपील, राहत के लिए जारी की गई राशि के बकाया पैसे जल्द जारी करने का अनुरोध किया

भारत : हिमाचल में मची तबाहीः ₹4,000 करोड़ का नुकसान, सीएम ने केंद्र से ₹2,000 करोड़ की मांगी मदद, अबतक 108 लोगों की मौत

भारत : जलप्रलय के बीच हिमाचल में अब भी फंसे हैं 20 हजार पर्यटक, 50 हजार को निकाला जा चुका है, सीएम सुखविंदर सिंह ने दी जानकारी

भारत : हिमाचल पर आई आफत, जलप्रलय के बीच पीने के पानी की किल्लत, दूध-ब्रेड की गाड़ियां नहीं पहुंच पाने से मुसीबत बढ़ी

भारत : IMD का हिमाचल प्रदेश के लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट, अगले 24 घंटों में अचानक बाढ़ की चेतावनी

भारत : वीडियो: ताश के पत्ते की तरह ढह रहे हैं घर, तिनके की तरह बह रही हैं गाड़ियां, हिमाचल में हालात भयावह, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, देखिए तबाही का मंजर

भारत : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों को दी चेतावनी; अगले 24 घंटों तक घरों में रहने की दी सलाह, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भारत : हिमाचल प्रदेश: चंबा युवक हत्याकांड मामले में बीजेपी ने की NIA जांच की मांग; सीएम सुखविंदर सुक्खू बोले- नेता घटना को सांप्रदायिक रंग देने से बचे

कारोबार : 1974790 राशन कार्डधारक को तोहफा, सरसों का तेल 110 रुपये प्रति लीटर, हिमाचल सरकार ने दी राहत