दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा किया जाता है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। साउथ अफ्रीका को 1889 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दर्जा मिला था और टीम ने सालों तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मैच खेला, लेकिन 70 के दशक में दक्षिण अफ्रीका सरकार ने रंगभेद नीति में कुछ ऐसे नियम बनाए गए थे, जिस कारण आईसीसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट पर बैन लगा दिया। आईसीसी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को निलंबित करने के बाद कई बड़े-बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भविष्य खत्म हो गया। आखिरकार, पूरे 21 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका में बदलाव आया और रंगभेद की नीति को खत्म किया गया। इसके बाद आईसीसी ने साउथ अफ्रीका को दोबारा क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी और टीम ने 1991 में पहला वनडे खेला और फिर 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साउथ अफ्रीकी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में गीनी जाती है, लेकिन टीम अभी तक एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
New Zealand vs South Africa, 2nd Test 2024: रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, यूनिस खान, सुनील गावस्कर, कुमार संगकारा, जाक कैलिस और ब्रायन लारा जैसे खिलाड़ियों से कम पारियों में इस उपलब्धि को हासिल करने में सफल रहे। ...
SA20 Final, Sunrisers Eastern Cape vs Durban's Super Giants Live streaming: गत चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप का मुकाबला डरबन के सुपर जायंट्स से होगा। ...
SA20 Eliminator 2024 Paarl Royals vs Joburg Super Kings, Eliminator: जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ SA20 2024 एलिमिनेटर में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने यह उपलब्धि हासिल की। ...
Jasprit Bumrah T20 World Cup 2024: सटीक गेंदबाजी का हुनर सीख लिया है, जिससे टेस्ट क्रिकेट में इतनी सफलता मिल रही है। पहले वह हर समय विकेट लेने वाली गेंद फेंकना चाहते थे जिससे महंगे साबित होते थे लेकिन अब उनके प्रदर्शन में निरंतरता है। ...
Sachin Dhas ICC Under 19 World Cup 2024: सचिन (96) ने कप्तान उदय सहारन (81) के साथ पांचवें विकेट के लिए 171 रन की शानदार साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी। उनकी इस पारी से भारत लगातार पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा। ...