दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा किया जाता है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। साउथ अफ्रीका को 1889 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दर्जा मिला था और टीम ने सालों तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मैच खेला, लेकिन 70 के दशक में दक्षिण अफ्रीका सरकार ने रंगभेद नीति में कुछ ऐसे नियम बनाए गए थे, जिस कारण आईसीसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट पर बैन लगा दिया। आईसीसी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को निलंबित करने के बाद कई बड़े-बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भविष्य खत्म हो गया। आखिरकार, पूरे 21 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका में बदलाव आया और रंगभेद की नीति को खत्म किया गया। इसके बाद आईसीसी ने साउथ अफ्रीका को दोबारा क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी और टीम ने 1991 में पहला वनडे खेला और फिर 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साउथ अफ्रीकी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में गीनी जाती है, लेकिन टीम अभी तक एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
Mi Cape Town vs Sunrisers Eastern Cape, Final SA20, 2025: नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस केपटाउन पहली बार एसए20 लीग के फाइनल में प्रवेश किया है। काव्या मारन की टीम लगातार तीसरी बार एसए20 लीग के फाइनल में प्रवेश किया है। ...
चार मैचों की त्रिकोणीय श्रृंखला लाहौर के नए पुनर्निर्मित गद्दाफी स्टेडियम और कराची के नेशनल स्टेडियम में खेली जाएगी। तीनों टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे के खिलाफ एक मैच खेलेंगी, जिसमें शीर्ष दो टीमें 14 फरवरी को फाइनल में भिड़ेंगी। ...
Paarl Royals vs MI Cape Town, Qualifier 2025: सामना दो बार की चैम्पियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगा। ...
MI Cape Town Rashid Khan SA20, 2025: राशिद खान ने कहा ,‘टीम में एक अच्छा नेतृत्व दल होना जरूरी है। खासकर मेरे जैसे विदेशी खिलाड़ी के लिये यहां आकर कप्तानी करना आसान नहीं था लेकिन बाकी सीनियर खिलाड़ियों ने मेरी काफी मदद की। सभी ने मिलकर जिम्मेदारी ली ...