शेफाली वर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हैं और टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलती हैं। शेफाली ने 24 सितंबर 2019 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 साल की उम्र में डेब्यू किया था और भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। 28 जनवरी 2004 को हरियाणा के रोहतक की रहने वाली शेफाली ने सचिन तेंदुलकर को देखकर क्रिकेटर बनने का फैसला किया था। 2013 में जब सचिन तेंदुलकर हरियाणा के लाहली में अपना आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच खेलने आए तो शेफाली भी पिता के साथ स्टेडियम गईं और सचिन को खेलते देखकर शेफाली काफी प्रेरित हुई। शेफाली ने 11 नवंबर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में अर्धशतक लगाकर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा था और इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाली भारत की सबसे युवा क्रिकेटर बन गईं। शेफाली ने यह उपलब्धि 15 साल और 285 दिनों में हासिल की, जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अर्धशतक 16 साल और 214 दिनों की उम्र में लगाया था। Read More
Women's Big Bash League 2021: शेफाली वर्मा के अलावा सिक्सर्स की कप्तान एलिस पैरी ने भी 33 गेंद में 27 रन की पारी खेली जिससे टीम ने 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 129 रन बनाकर जीत दर्ज की। ...
श्रीधर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘शेफाली हमें वीरू (वीरेंद्र सहवाग) की याद दिलाती है। है ना। ...
16 साल की शेफाली (744 अंक) ने हाल में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुए टी20 विश्व कप के लीग चरण के खत्म होने के बाद शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था। आस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में भारत को हराकर पांचवीं बार खिताब अपनी झोली में डालने में सफल रहीं। ...
ऑस्ट्रेलिया ने टी20 महिला विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारत को 85 रन से हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में वर्मा अपनी लय कायम नहीं रख सकी और मैच के बाद उनके आंसू नहीं रूक रहे थे। ...