रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल टी-20 मैच के दौरान विराट कोहली और जोस बटलर के बीच मैदान पर बहस देखने को मिली। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ...
India vs England, 5th T20: पांचवे और फाइनल टी-20 मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए। ...
India vs England, 5th T20: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत में भारतीय कप्तान विराट कोहली का योगदान बेहद अहम रहा। कोहली ने बल्ले के अलावा अपनी कप्तानी से भी सभी को खासा प्रभावित किया। ...
सूर्यकुमार के खिलाफ जिस सॉफ्ट सिग्नल पर आउट दिया गया. ऐसे सॉफ्ट सिग्नल पर दोबारा विचार करने की जरूरत है. आधुनिक तकनीक के इस दौर में 70 मीटर गज दूरी पर खड़ा कोई मैदानी अंपायर कैसे कैच आउट का फैसला सुना सकता है? ...
चौथे टी-20 में शानदार प्रदर्शन से ही यादव का चयन वनडे टीम में तत्काल हुआ। हालांकि टेस्ट टीम में उनका चयन होगा कह पाना मुश्किल है लेकिन किसे पता कि वनडे टीम में उनका प्रदर्शन शायद चयनकर्ताओं को प्रभावित करें। ...