रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Ind vs Nz, Shashi Tharoor: पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत करते हुए एक विकेट गंवाकर 64 रन बनाये जिससे लग रहा था कि टीम 180 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर लेगी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन पर अंकुश लगाया जिसमे ...
भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिससे न्यूजीलैंड की टीम छह विकेट पर 153 रन ही बना सकी। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत 3 मैचों की इस शृंखला में 2-0 से अजेय ब ...
IND vs NZ: कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों के दम पर मेजबान टीम भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। ...
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टी20 क्रिकेट सीरीज के शुक्रवार को यहां होने वाले दूसरे मैच को स्थगित करने या सिर्फ स्टेडियम की क्षमता के आधे दर्शकों के साथ ही मैच कराने की अनुमति देने की मांग के साथ झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गयी है। ...