रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IND vs NZ Test: श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिलेगा और वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेगा। ...
कप्तान रोहित शर्मा से मिली धमाकेदार शुरुआत और निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से भारत ने मिशेल सैंटनर के झटकों के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां सात विकेट पर 184 रन का चुनौतीपूर्ण ...
ईश सोढ़ी ने रोहित शर्मा को 12वें ओवर के दूसरी गेंद पर कैच आउट किया। रोहित अपने 50 रन पूरे कर चुके थे। वे सोढ़ी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। तब उनकी दूसरी बॉल पर रोहित ने आगे बढ़कर सीधा शॉट खेला, गेंद तेजी से निकली और ...