रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हमने प्लेइंग इलेवन पर फैसला नहीं किया है। कल का मैच आज (SL vs AFG) की पिच पर ही खेला जाएगा। हम देखना चाहते हैं कि मैच कैसा जाता है और उसी के आधार पर हम अपनी एकादश तय करेंगे। ...
IND vs PAK Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 का भारत बनाम पाकिस्तान मैच 28 अगस्त (रविवार) को होगा। संयुक्त अरब अमीरात में दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ...
Asia Cup 2022 IND vs PAK: एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (28 अगस्त) को बेसब्री से इंतजार है। ...
भारत-पाकिस्तान के बीच यह रोमांचक मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात में दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शाम 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे) से शुरू होगा। ...
Asia Cup 2022: क्वालीफायर हांगकांग के अलावा टूर्नामेंट में भाग ले रही सात बार की चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें अपने दिन किसी को भी हरा सकती है। ...
T20 World Cup 2022: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को एमसीजी पर होने वाले टी20 विश्व कप के मैच के अनारक्षित (स्टैंडिंग) टिकट जारी कर दिये हैं। ...