रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा कि उसने अच्छी तरह से जिम्मेदारी उठाई है। उन्होंने काफी परिपक्वता दिखाई है। वह बड़े मैदान पर खेलना पसंद करता है न कि छोटे मैदानों पर। ...
ICC T20 World Cup 2022: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बांह में मंगलवार को यहां वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई जिससे भारत की इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले चिंता बढ़ गई। ...
ICC T20 World Cup 2022: सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर नाबाद 61 रन की पारी खेली. जबकि इससे पहले केएल राहुल ने अर्धशतक जमाया जिससे भारत ने पांच विकेट पर 186 रन बनाए। ...
ICC T20 World Cup 2022: पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर को पाकिस्तान की टीम और न्यूजीलैंड टीम से होगा। दूसरा सेमीफाइनल 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। ...