रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IPL 2023 Mini Auctions: सैम करन की तरह बेन स्टोक्स मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों की शॉपिंग लिस्ट में होंगे। केरल के कोच्चि में आयोजन की तैयारी जोरों पर हैं। ...
भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 22 दिसंबर से खेला जाना है। इसमें एक बार फिर रोहित शर्मा नजर नहीं आएंगे। वहीं, नवदीप सैनी भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हो गए हैं। ...
अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए दानिश कनेरिया ने कहा कि वर्तमान में पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम में किसी भी खिलाड़ी की तुलना भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा से नहीं की जानी चाहिए। ...
BAN vs IND Test: रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से मीरपुर में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारतीय कप्तान अब ढाका नहीं जाएंगे। ...
सोनी स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान यह पूछे जाने पर कि रोहित के लौटने पर कौन बाहर बैठेगा, भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने चौंकाने वाला जवाब दिया। ...
BAN vs IND Test: रोहित शर्मा ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज के शुरुआती दो मैच में भारत की अगुआई की थी लेकिन सात दिसंबर को मीरपुर में दूसरे मैच में बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगने के कारण वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए जिसे राहुल की कप्तानी में मेहमान ट ...