रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
स्टीवन स्मिथ (131) के शानदार शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 286 रनों का स्कोर बनाया। ...
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधा चोटिल हो गया। इसके बाद धवन को एक्स-रे के लिए ले जाया गया। वहां से लौटने के बाद उनके बायें हाथ में स्लिंग (पट्टी) लगा दिखा ...
कोहली ने बतौर कप्तान 82 पारियों में ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 127 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। ...
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में तीसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित अब एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन चुके हैं।रोहित शर्मा ने अब तक वनडे में कुल 2 ...
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर समेत ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है।रोहित ने ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में किया। रोहित को इसके लिए 217 ...
भारत के खिलाफ बेंगलरु में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली। ये भारत की धरती पर उनका पहला वनडे शतक रहा। स्मिथ ने इस पारी में 132 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 131 रन की पारी खेली।खास बात ये रही कि स् ...
IND vs AUS, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ...