रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IPL 2020, Match 1 MI vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2020 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर जीत के साथ आईपीएल का आगाज किया है। ...
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 162 रन बनाये। चेन्नई ने मैन आफ द मैच अंबाती रायुडु के 71 और फाफ डु प्लेसिस के नाबाद 58 रन की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज की। ...
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया... ...
मुंबई इंडियंस की टीम के पास अनमोलप्रीत सिंह के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी मौजूद है, जो युवराज सिंह की तरह लंबे-लंबे छक्के लगाने की काबिलियत रखता है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा की टीम उन्हें इस सीजन डेब्यू करने का मौका देती है या नहीं? ...
IPL 2020, Pitch Report And Weather Forecast: लंबे समय बाद फैंस का इंतजार अब खत्म होने को है। आईपीएल के आगाज होने के साथ ही क्रिकेट फैंस की गायब हुई मुस्कान वापस चेहरे पर लौट आई है। ...