रेप भारत की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के मामले तेजी से बढ़ें हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 15 साल में बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं में करीब 1700% का इजाफा हुआ है। साल 2001 से 2016 के बीच यानी बीते 15 सालों में देश भर में बच्चियों से बलात्कार व बच्चों से यौन हिंसा के कुल 1 लाख 53 हजार 701 मामले दर्ज हुए हैं। Read More
दिल्ली के समयपुर बादली में एक दरिंदे ने कुकर्म के लिए छह महीने की बच्ची को भी नहीं बख्शा लेकिन दिल्ली पुलिस ने मामले में चुस्ती दिखाते हुए रेप आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों के बाद एक हल्की मुठभेड़ करके गिरफ्तार कर लिया। ...
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में दरोगा के बेटे ने डोंगरगढ़ थाना अंतर्गत मोहरा पुलिस चौकी स्थित मोहरा गांव के एक 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी के पिता पुलिस में हैं. इसलिए पुलिस मामले में निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रही है। ...
झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड का मामला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जानकारी शुक्रवार को तब हुई जब पंचायत में मामला न सलटने पर पीड़ित लड़की की मां ने तपकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। ...
आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में श्रीकांत नाम के आरोपी ने एक महिला के साथ कथिततौर पर अस्पताल में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर रेप किया और अगले दिन आरोपी श्रीकांत के दो दोस्तों ने भी महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया। ...
IIT-मद्रास के प्रोफेसरों पर शोध छात्रा के बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। कोर्ट ने इन्हें अग्रिम जमानत देते हुए कहा कि वे सीआईडी की अनुमति के बिना राज्य से बाहर नहीं जाएंगे। ...
हैदराबाद में 13 साल की एक नाबालिग के साथ 80 लोगों ने बलात्कार किया, जिसमें करीब 35 दलाल थे और अन्य ग्राहक थे। आठ महीनों तक यौन प्रताड़ना झेलनी वाली इस लड़की को जबरन जिस्मफरोशी के लिए आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग कोठों पर भेजा जाता रहा। ...