भारतीय संसद का उच्च सदन राज्यसभा को कहते हैं। भारतीय संविधान के मुताबिक राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। मौजूदा समय में 245 सदस्यों का प्रावधान है। इसमें अधिकांश सदस्यों को जनता अप्रत्यक्ष रूप से चुनती है वहीं 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में हो सकते हैं। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है। वहीं प्रत्येक दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। राज्यसभा के वर्तमान सभापति वेंकैया नायडू और उपसभापति नवनिर्वाचित हरिवंश हैं। Read More
विधेयक पर चर्चा के दौरान सपा सदस्य जावेद अली खान ने सरकार से यह भी जानना चाहा कि महिलाओं के यौन शोषण मुद्दे से निबटने के बारे में चार मंत्रियों का एक समूह बनाया गया था, उसका क्या हुआ? क्या उस मंत्री समूह ने अपनी कोई रिपोर्ट दी है? ...
तीन तलाक बिल पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 33 साल पहले कांग्रेस सरकार को शाहबानो मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद एक मौका मिला था। दोनों सदनों में उसके पास खासी संख्या थी लेकिन वह न्याय ...
पीएल पुनिया ने कहा कि चुनाव सुधार के मुद्दे में मतदाता सूची में भी सुधार को भी प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिये। शून्यकाल में ही भाजपा के महेश पोद्दार ने गोमांस और चमड़ा उद्योग के लिये पालतू पशुओं की तस्करी पर सख्त निगरानी सुनिश्चित करने हेतु कानून ...
सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। दरअसल, बीजेपी सांसद शिव प्रताप शुक्ला और पुरुषोत्तम रुपाला के माइक से अचानक धुआं उठने लगा था। ...
केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने कहा कि राज्यसभा सदस्य से तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के बैंक खातों के कुछ वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ हो सकती है। ...
रेड्डी ने कहा कि 14 राज्यों और पांच केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपनी राय दी है और एक राज्य को छोड़कर 90 प्रतिशत राज्यों का सुझाव मृत्युदंड को बरकरार रखने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी दुर्लभतम मामलों में मृत्युदंड को बरकरार रखने ...
भाजपा के विकास महात्मे ने भी देश के विभिन्न हिस्सों में रेत के अवैध खनन को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि निर्माण गतिविधियां बढ़ रही हैं जिसे देखते हुए रेत के विकल्प की खोज के प्रयास किए जाने चाहिए। भाजपा सदस्य आर के सिन्हा ने भोजपुरी को संविधा ...