भारतीय संसद का उच्च सदन राज्यसभा को कहते हैं। भारतीय संविधान के मुताबिक राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। मौजूदा समय में 245 सदस्यों का प्रावधान है। इसमें अधिकांश सदस्यों को जनता अप्रत्यक्ष रूप से चुनती है वहीं 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में हो सकते हैं। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है। वहीं प्रत्येक दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। राज्यसभा के वर्तमान सभापति वेंकैया नायडू और उपसभापति नवनिर्वाचित हरिवंश हैं। Read More
राज्यसभा में विभिन्न विपक्षी दलों के 19 सांसदों पर सदन में हंगामा करने और नारेबाजी के माध्यम से सत्र को बाधित करने के आरोप में निलंबित किया गया है। ...
सीबीआई ने एक ऐसे गिरोह के चार लोगों को हिरासत में लिया है, जो लोगों को सीधे राज्यसभा सांसद बनवाने और राज्य के गवर्नर पद नियुक्ति दिलाने के नाम पर ठगी का काम करते थे। ...
राज्यसभा में Weapons of Mass Destruction and their Delivery Systems (Prohibition of Unlawful Activities) Bill पर बात रखते हुए आरजेडी के सांसद मनोज झा ने क्रिप्टोकरेंसी का भी जिक्र किया. मनोज झा ने इस दौरा सरकार को क्या सलाह दी इस वीडियो में देखिए. ...
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर जीएसटी के मुद्दे पर भी दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "कुछ लोग आज जीएसटी को लेकर दुष्प्रचार करते हैं लेकिन जीएसटी परिषद की बैठक में कुछ नहीं बोलते...वहां कोई आवाज नहीं उठाते लेकिन यहां पर ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जीएसटी पर चर्चा करो सदन स्थगित हो जाता है। इसी तरह जब एजेंसियों के दुरूपयोग पर चर्चा करो तो भी सदन स्थगित हो जाता है। ...
राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधायकों के मतों की गिनती जारी है। इस बीच राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि मतगणना के दौरान 15 सांसदों के मत अमान्य पाए गए हैं। ...
राज्य सभा में रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 सालों में थल सेना से 642 सैनिकों ने आत्महत्या की। भारतीय वायुसेना में यह संख्या 148 और नौसेना में 29 रही। ...