Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
लोकसभा की सदस्यता जाने से पहले राहुल गांधी 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी आवास में रहते थे। संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद उन्होंने यह बंगला खाली कर दिया था और इसके बाद से अपनी मां सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ में रह रहे हैं। ...
सोनिया गांधी 17-18 जुलाई को बेंगलुरु होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में स्वयं मौजूद रह सकती हैं। इस संबंध में पार्टी की ओर से बताया गया है कि सोनिया गांधी बैठक में हिस्सा लेने वाले नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज की मेजबानी कर सकती है। ...
ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए चुनावी मोड में आना शुरू कर दिया है और विशेष रूप से महाराष्ट्र में शरद पवार के विभाजन के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ...
बीजेपी प्रवक्ता ने विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यही दृश्य किसी भाजपा शासित राज्य से आ रहा होता तो हाहाकार मच गया होता। बीजेपी ने कहा है कि पंचायत चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित थी। ...
ललन सिंह ने इस मामले में भाजपा की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र को समाप्त करने की दिशा में भाजपा काम कर रही है। अगले लोकसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए ललन ने कहा कि अगर भाजपा कुछ दिन और रह गई तो देश में तानाशाही लागू कर देगी। ...