पाकिस्तान एक मुस्लिम बहुल राष्ट्र है जो 1947 में भारत से टूटकर बना था। पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना माने जाते हैं। पाकिस्तान ने लोकतांत्रिक शासन प्रणाली अपनाई हुई है लेकिन वहां की राजनीति में सेना का दखल ज्यादा होता है। 1972 में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) ने बगावत की और एक अलग मुल्क बन गया। इस तरह पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन नेता नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के आरोप में सजा का काट रहे हैं। 2018 के आम चुनाव में इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय है। Read More
यह दावा 16 सितंबर को दिल्ली में एक एनआईए अदालत के समक्ष आरोपित जे-एम सदस्य सज्जाद अहमद खान, तनवीर अहमद गनी, बिलाल अहमद मीर और मुज़फ़्फ़र अहमद भट के ख़िलाफ़ दायर की गई चार्जशीट में की गई है। ...
पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि उन्होंने हमेशा कहा है कि एक सिख होने के नाते गलियारा खोले जाने पर वह बहुत खुश हैं, लेकिन भारत के समक्ष खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता । ...
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के सोपोर के राफियाबाद इलाके में ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ। उन्होंने कहा कि दो ए के राइफल, ए के राइफल की 2000 गोलियां, तीन आरपीजी चक्र, दो वायरलेस सेट और एक सैटेलाइट फोन जब्त किया गया है। ...
बीएसएफ के एक शिविर में सुरक्षा बल के 55वें स्थापना दिवस समारोह में जौहरी ने कहा कि हाल के समय में कश्मीर में नियंत्रण रेखा और पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा ‘काफी संवेदनशील’ हो गई हैं। ...
28 वर्षीय उस्मान खान को 2012 में बोरिस जॉनसन की हत्या की साजिश रचने वाले एक आतंकी नेटवर्क का हिस्सा होने के जुर्म में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद उसे जेल में बंद किया गया था। आपको बता दें कि तब बोरिस उस समय के लंदन के मेयर थे। ...
लाहौर में आतंकवाद निरोधी अदालत (एटीसी) ने शनिवार को सईद और उसके सहयोगियों के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण को लेकर सुनवाई की और मामले में जमात-उद-दावा प्रमुख और अन्य के खिलाफ अभ्यारोपण के लिए सात दिसंबर की तिथि निर्धारित की। ...
पाकिस्तान ने शुक्रवार को भी बालाकोट सेक्टर के निकट नियंत्रण रेखा पर सीमा से लगे इलाकों में भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे थे। भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन का "माकूल जवाब" दिया था। ...