पाकिस्तान एक मुस्लिम बहुल राष्ट्र है जो 1947 में भारत से टूटकर बना था। पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना माने जाते हैं। पाकिस्तान ने लोकतांत्रिक शासन प्रणाली अपनाई हुई है लेकिन वहां की राजनीति में सेना का दखल ज्यादा होता है। 1972 में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) ने बगावत की और एक अलग मुल्क बन गया। इस तरह पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन नेता नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के आरोप में सजा का काट रहे हैं। 2018 के आम चुनाव में इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय है। Read More
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह बम सोमवार की शाम पुलवामा के नेवा में सीआरपीएफ के बंकर की तरफ फेंका गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। ...
दिलचस्प बात है कि सोलह साल पहले पाकिस्तान के चर्चित वैज्ञानिक एक्यू खान को परमाणु तस्करी में पकड़ा गया था. खान ने डच कंपनी से यूरेनियम संवर्धन में इस्तेमाल होने वाली सेंट्रीफ्यूज मशीन का डिजाइन चोरी कर पाकिस्तान को परमाणु हथियार विकसित करने लायक बना ...
पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर एक बार फिर कोशिश की थी कि कश्मीर की स्थिति को लेकर वह विश्व समुदाय के समक्ष भारत को कठघरे में खड़ा करे, लेकिन इस बार फिर चीन को भी पाकिस्तान के साथ शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा ...
कर्नाटक के हुबली में शाह ने कहा कि अफगानिस्तान में भगवान बुद्ध की मूर्ति पर गोले दागकर तोड़ दिया गया। प्रताड़ित भाई भारत में आए। आज हम सीएए लेकर आए हैं। हमने उन भाइयों-बहनों को सम्मान दिया है। ...
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन विषय हमारे घोषणा पत्र से लेकर हमारी सोच में शुरू से विद्यमान था। देश की जनता ने हमें ताकत दी, हमारे सांसद चुनकर आए, और सांसदों के माध्यम से ही कानून बनता है। इस तरह आपको नागरिकता देने का काम हुआ है ...
निर्वासित जीवन बिता रही लेखिका ने कहा, ‘‘ लेकिन मैं मानती हूं कि मुस्लिम समुदाय में मुझ जैसे लोग, स्वतंत्र विचारक और नास्तिक हैं जिनका उत्पीड़न पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में किया जाता है और उन्हें भारत में रहने का अधिकार मिलना चाहिए।’’ ...
चीन ने यह दावा भी किया है कि परिषद में ज्यादातर सदस्यों ने घाटी की स्थिति पर अपनी चिंता जताई है। चीन की इस टिप्पणी से एक दिन पहले भारत ने कहा था कि पाकिस्तान की तरफ से सुरक्षा परिषद में कश्मीर का मुद्दा उठाने का चीन का प्रयास विफल हो गया है। ...
बाहरी मामलों के मंत्रालय ने हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की नाबालिग लड़कियों के अपहरण के हालिया मामलों पर पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को शुक्रवार को तलब किया था। ...