पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा किया जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 1999 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और इससे पहले साल 2007 में टीम उपविजेता रही थी, जिसे भारत ने हराया था। Read More
Pakistan Cricket Team: जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अगले तीन महीने तक जैव सुरक्षित वातावरण में रहेगी, खिलाड़ी लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम में रहेंगे ...
Babar Azam: पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान बाबर आजम ने पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तनवीर अहमद की उस सलाह पर नाराजगी जताई है जिसमें उन्होंने आजम को अंग्रेजी सुधारने की सलाह दी थी ...
Hasan Ali: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि उसे कोरोना की वजह से लगे यात्रा प्रतिबंधों के कारण हसन अली को विदेश भेजने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ...