पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा किया जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 1999 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और इससे पहले साल 2007 में टीम उपविजेता रही थी, जिसे भारत ने हराया था। Read More
Pakistan vs South Africa, 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका की टीम पदार्पण कर रहे लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (57) और क्विंटन डी कॉक (63) के अर्धशतकों का फायदा नहीं उठा सकी। ...
रिजवान की ये मांगें उन्हें वनडे टीम के कप्तान पद से हटाए जाने के बाद की गई है। रिजवान ने बोर्ड से उन्हें और अन्य सीनियर खिलाड़ियों को पहले की तरह ए श्रेणी में रखने का अनुरोध किया है। ...
Women's World Cup: पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस बात से निराश हैं कि वसीम ने वादे के अनुसार काम नहीं किया। ...