न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के अंत में कीवी गेंदबाज ने गले में खराश की शिकायत की थी, जिसके बाद अगले 24 घंटों के लिए टीम होटल में अलग-थलग कर दिया गया है। ...
Australia-New Zealand ODI Series: कोरोना वायरस के डर से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज बिना दर्शकों के खेली जाएगी ...
New Zealand ODI squad: ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, बोल्ट, हेनरी और फर्ग्युसन के रूप में तीन स्टार गेंदबाजों की हुई वापसी ...
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम को टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंकों का नुकसान हुआ। ...