Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के मुखिया कोनराड संगमा ने मेघालय के राज्यपाल के समक्ष मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा पत्र प्रस्तुत किया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। ...
भाजपा मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सर झुकाकर वंदन करता हूं, उनका आभार व्यक्त करता हूं। । ये पूर्वोत्तर की शांति और समृद्धि का समय है। ...
राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में बीजेपी को 32 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन 14 सीटों पर सिमट गया, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी के 13 उम्मीदवारों को जीत मिली है। वहीं इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को ...
8वें रायसीना डायलॉग का आयोजन इस साल 2 से 4 मार्च तक देश की राजधानी दिल्ली में होगा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री मेलोनी की यात्रा से भारत और इटली के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों के अधिक मजबूत और प्रगाढ़ होने की उम्मीद है। ...
जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आज की आपकी बैठक आम और ठोस उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एक साथ आने की भावना को दर्शाएगी। ...
जहां 2011 में 1.20 लाख भारतीयों ने विदेश में बसने के लिए नागरिकता छोड़ी, वहीं 2022 में यह संख्या लगभग दोगुनी होकर 2.25 लाख हो गई। सरकार को चिंता इस बात की है कि अमीर भारतीय अपने देश में निवेश करने के बजाय नागरिकता खरीद कर विदेश में बस रहे हैं। ...