Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Assembly Elections 2023: नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 40:20 सीट बंटवारा फॉर्मूले के साथ लड़ा था और लगातार दूसरी बार वापसी की। ...
हमारे यहां से पाकिस्तान को मदद देने की मांग भले ही हो रही है, पर क्या पाकिस्तान ने भारत से किसी तरह की कोई गुजारिश की है? अब तक तो नहीं। वहां के यूट्यूब चैनलों को देख लें। सब भारत तथा हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलते हुए मिल जाएंगे। अब भी वहां पर भारत विरो ...
विनोद अडानी को लेकर किए अगले दावे में कांग्रेस ने कहा, "अडानी समूह ने बार-बार दायर अपने दस्तावेजों में विनोद अडानी को साइप्रस की नागरिकता वाले एक एनआरआई के रूप में दर्शाया है। फिर भी दुबई में संपत्ति के रिकॉर्ड कथित तौर पर यह दिखाते हैं कि विनोद अडा ...
विदेश मंत्री एस जयशंकर के क्रिकेट की भाषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम के तरीके को समझाने की खूब चर्चा हो रही है। रायसीना डायलॉग 2023 के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कैप्टन मोदी आपसे उम्मीद करते हैं कि जब भी मौका मिले आप विकेट लें। ...
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य बनीं भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने ट्वीट कर कहा है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी की फॉलोअर हैं और पूरे गर्व के साथ कहती हैं कि वे उस पार्टी से जुड़ी हैं जो देश के लिए काम करता है। ...
Election Results 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में 180 सीट हैं। हालांकि चुनाव 178 सीट पर हुआ था। मेघालय और नगालैंड में एक-एक सीट पर चुनाव नहीं हुआ था। ...