पीएम मोदी अगले साल राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर करेंगे स्थापित, ट्रस्ट सदस्य ने दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 16, 2023 07:24 AM2023-03-16T07:24:06+5:302023-03-16T07:31:21+5:30

राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा, ‘‘जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित की जाएगी।’’

Ram Lalla will sit at the original place in Ayodhya in January next year by pm modi | पीएम मोदी अगले साल राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर करेंगे स्थापित, ट्रस्ट सदस्य ने दी जानकारी

पीएम मोदी अगले साल राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर करेंगे स्थापित, ट्रस्ट सदस्य ने दी जानकारी

Highlightsपीएम मोदी 2024 में निर्माणाधीन मंदिर में भगवान राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित करेंगेमंदिर का निर्माण कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इम महीने के अंत में अयोध्या जाएंगे।

ठाणेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में भगवान राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे। राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोम्बिवली में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित की जाएगी।’’

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी सहायक ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री इस महीने के अंत में राज्य विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद अयोध्या जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिंदे 25 मार्च को खत्म हो रहे बजट सत्र के बाद भगवान राम की पूजा-अर्चना करने अयोध्या जाएंगे। 

Web Title: Ram Lalla will sit at the original place in Ayodhya in January next year by pm modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे