Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
वर्तमान में 4,000 से अधिक भारतीय संकटग्रस्त राष्ट्र में फंसे हुए हैं। बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर, सचिव सीपीवी औसाफ सईद और क्षेत्र (खाड़ी देशों) के महत्वपूर्ण राजदूत भाग ले रहे हैं। ...
Har Ghar Jal Yojana: जल जीवन मिशन हर घर जल योजना पंचायतों में चल रही है। हर गांव में ग्राम जल स्वच्छता समिति गठित की गई है, जिसके द्वारा योजना का संधारण और क्रियान्वयन किया जा रहा है। ...
वीडियो में ईश्वरप्पा को प्रधानमंत्री को यह कहते सुना जा सकता है, "यह बहुत अच्छा लगता है कि आप जैसा नेता मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को कॉल कर रहा है।" ...
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। ...
Uttar Pradesh Legislative Council: विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को विधान परिषद के लिए मनोनीत सदस्यों रजनीकांत माहेश्वरी, साकेत मिश्रा, लालजी निर्मल, तारिक मंसूर, रामसूरत राजभर और हंसराज विश्वकर्मा को परिषद की सदस्यता की श ...
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य भाजपा की ईकाई जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार अभियान को अंतिम रूप देगी। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में करीब 20 स्थानों पर प्रचार करेंगे। ...