सूडान में भारतीयों की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी: सूत्र

By मनाली रस्तोगी | Published: April 21, 2023 02:11 PM2023-04-21T14:11:49+5:302023-04-21T14:12:54+5:30

अफ्रीकी देश सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

PM Modi to chair high-level meet on Indians stranded in war-torn Sudan | सूडान में भारतीयों की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी: सूत्र

(फोटो क्रेडिट- ANI)

Highlightsसूडान की राजधानी खार्तूम सहित देश के अन्य हिस्सों में हुई हिंसा में एक भारतीय समेत 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।यह संघर्ष देश के सैन्य नेतृत्व के भीतर ताकत के संघर्ष का सीधा परिणाम है।देश में सूडान की नियमित सेना और 'रैपिड सपोर्ट फोर्सेस' (आएसएफ) नामक अर्द्धसैन्य बल के बीच टकराव के कारण यह हिंसा हुई है।

नई दिल्ली: अफ्रीकी देश सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सूडान की राजधानी खार्तूम सहित देश के अन्य हिस्सों में हुई हिंसा में एक भारतीय समेत 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

भारत ने गुरुवार को कहा था कि सूडान में स्थिति "बहुत तनावपूर्ण" है और वह भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब एवं मिस्र सहित विभिन्न देशों के साथ करीबी समन्वय कर रहा है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नई दिल्ली में कहा था, "चार-पांच दिन बाद भी संघर्ष कम नहीं हुआ है, लड़ाई जारी है और स्थिति तनावपूर्ण है। ऐसे में हम भारतीयों से आग्रह करते हैं कि वे जहां हैं, वहीं रहें और बाहर न निकलें।" 

उन्होंने कहा था, "हम सूडान के घटनाक्रम पर बेहद करीबी नजर रख रहे हैं। सूडान में भारतीय दूतावास औपचारिक, अनौपचारिक माध्यम से भारतीय समुदाय के साथ सम्पर्क में है।" 

यह संघर्ष देश के सैन्य नेतृत्व के भीतर ताकत के संघर्ष का सीधा परिणाम है। देश में सूडान की नियमित सेना और 'रैपिड सपोर्ट फोर्सेस' (आएसएफ) नामक अर्द्धसैन्य बल के बीच टकराव के कारण यह हिंसा हुई है।

(भाषा इनपुट के साथ)

 

Web Title: PM Modi to chair high-level meet on Indians stranded in war-torn Sudan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे