Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Lok Sabha Elections 2024: जयंत चौधरी के करीबी नेता और प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय आरएलडी के भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना को मनगढ़ंत कहानी बता रहे हैं. ...
सपा प्रमुख ने मुंबई में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारे पास (पीएम पद के लिए) कई चेहरे हैं, समय आने पर हम फैसला करेंगे। ...
यूसीसी के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार को उस समय राहत मिलता हुआ दिखाई दिया, जब समाचार चैनल न्यूज18 द्वारा यूसीसी पर कराये गये एक वृहद सर्वेक्षण में 67.2 फीसदी मुस्लिम महिलाओं ने निकाह, तलाक और गोद लेने जैसे मामलों में समान कानून की वकालत की। ...
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली मौजूदा एनडीए सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस वक्त गद्दार और असहाय लोगों के हाथों में महाराष्ट्र है, लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। ...
Ayodhya Ram Temple: मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने कहा था कि मंदिर ट्रस्ट को रामलला की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के शीर्ष ज्योतिषियों ने 21, 22, 24 और 25 जनवरी को शुभ मुहूर्त बताया है। ...
हाल में, एक ऑनलाइन मीडिया पोर्टल को दिए साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा था कि भारत जैसे देश में बदलाव की रफ्तार धीमी है क्योंकि हम अपनी परंपराओं और विचार प्रक्रियाओं से बंधे हुए हैं। आपके पास ऐसे नेता हैं जिनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि नहीं है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विस्तार होना है। ऐसे में चर्चा है कि चिराग पासवान को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। वहीं 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की बैठक होनी है। ...