Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
पटना: गुजरात पुलिस की एक टीम ने बुधवार को बिहार के एक गांव से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पर आरोप है कि इसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड से कथित तौर पर छेड़छाड़ की है। दावा है कि इस शख् ...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वह भाषण के जरिए पीएम मोदी का स्वागत नहीं कर पाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने कार्यक्रम से उनका तीन मिनट का संबोधन हटा दिया है। ऐसे में गहलोत ने कहा कि मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में हार ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी राज्य की यात्रा से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दावा किया कि पीएमओ ने सीकर में कार्यक्रम से उनके पूर्व निर्धारित तीन मिनट के संबोधन को हटा दिया। ...
अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों और भतीजे अजित पवार के पार्टी तोड़कर भाजपा से हाथ मिलाने के बाद, पवार अपने मूड में नहीं दिख रहे हैं. उन्होंने पिछले कुछ समय से चुप्पी साध रखी है. ...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीकर वाले कार्यक्रम में उनका पूर्व निर्धारित संबोधन कार्यक्रम हटा दिया है। ...