Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
मंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, परियोजना समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र को परेशान नहीं करेगी, "अगला "समुद्रयान" है यह चेन्नई में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी में निर्माणाधीन 'मत्स्य 6000' सबमर्सिबल है। ...
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, 130 साल पहले इसी दिन दिया गया स्वामी विवेकानन्द का शिकागो भाषण आज भी वैश्विक एकता और सद्भाव के आह्वान के रूप में गूंजता है। ...
10 सितंबर तक चले समिट के दौरान गेस्ट्स का शानदार स्वागत, द्विपक्षीय बैठकें, जी20 समिट के सेशन्स, राष्ट्रपति मुर्मू के गाला डिनर और फिर मेहमानों की रवानगी जैसे कई इवेंट्स हुए। ...
अपनी वियतनाम यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात के दौरान 'मानवाधिकारों का सम्मान' और 'स्वतंत्र प्रेस' का मुद्दा उठाया था। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद कहा कि सऊदी अरब भारत के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक है। ...
भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री ने सप्ताहांत में राष्ट्रीय राजधानी में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। ...
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने कहा है कि अगले साल रियो डी जनेरियो में होने वाला जी20 शिखर सम्मेलन दुनिया भर में असमानता के मुद्दे पर केंद्रित होगा। ...