Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
असम विधानसभा के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नुमल मोमिन ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर हमला करते हुए कहा कि गठबंधन के सहयोगी केवल भ्रष्टाचार करने के लिए केंद्र में सरकार बनाना चाहते हैं। ...
Karnataka: कर्नाटक में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार बार-बार अनुरोध करने और अधिकारियों की केंद्रीय टीम द्वारा विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद भी राज्य को सूखा राहत पैकेज जारी करने में देरी का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार की आलोचना करत ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 दिसंबर को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और वैश्विक साझेदारी’ (जीपीएआई) पर शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एआई 21वीं सदी में विकास का सबसे बड़ा जरिया बन सकती है। ...
CHHATTISGARH: बीजेपी ने पूरे जोर शोर के साथ सीएम पद की शपथ विष्णुदेव साय को दिलाई और साथ ही दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने भी शपथ लिया। ...
Parliament Winter Session 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सरकार धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और अन्य नियामकों तथा संबंधित हितधारकों के साथ लगातार काम कर ...