Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
मालदीव की सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) के एक परिषद सदस्य जाहिद रमीज़ ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर भारतीयों का मजाक उड़ाया है। ...
Aditya-L1: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूर्य का अध्ययन करने के लिए देश के पहले अंतरिक्ष आधारित मिशन ‘आदित्य एल1’ यान को लेकर एक और उपलब्धि हासिल की। ...
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले बिहार में एक बड़े चुनावी आगाज के रूप में देखा जा रहा है। करीब डेढ़ साल बाद पीएम मोदी यह बिहार दौरा हो रहा है। ...
बीते साल में ही साफ हो गया कि भाजपा को लगातार दो बार अपने दम पर बहुमत मिल जाने के बावजूद अगला लोकसभा चुनाव दो गठबंधनों के बीच होगा। तीन दर्जन से भी अधिक दलोंवाले एनडीए की भाजपा घोषित अगुवा है तो ‘इंडिया’ नाम से बने 28 दलों के विपक्षी गठबंधन का नेतृत् ...
Lok Sabha Elections 2024: ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय और राज्य नेताओं को सभी 147 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया जाएगा। ...