Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो ''भ्रष्टाचार का चैंपियन'' हैं और सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द की गई चुनावी बांड योजना मोदी द्वारा की गई दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली है। ...
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को "खुली जेल" में बदल दिया गया है। ...
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीते मंगलवार को कच्चातीवू द्वीप पर विवाद का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने उस द्वीप को श्रीलंका को सौंपकर भारत की संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों को खतरे में डाला है। ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनावी बांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि अगली सरकार को चुनावी बांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में करानी होगी। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के रायगंज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने टीएमसी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में लालू प्रसाद यादव और राजद पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार की बर्बादी के लिए केवल लालू और उनकी पार्टी जिम्मेदार है। ...
डेलीहंट के व्यापक सर्वे ट्रस्ट ऑफ द नेशन 2024 में यह बात सामने आयी है कि 63 फीसदी लोगों का मानना है कि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन आगामी आम चुनावों में विजयी होगा। ...
पी. चिदंबरम ने कांग्रेस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'टुकड़े-टुकड़े गैंग के सुल्तान' वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का घोषणापत्र, खासकर समान नागरिक संहिता देश में विभाजन पैदा करेगा। ...