Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में अपनी अंतिम चुनावी रैली में राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि तृणमूल को बंगाल की जनता की नहीं बल्कि जबरन वसूली की परवाह है। ...
चौधरी की यह टिप्पणी पीएम मोदी द्वारा कुछ भारतीय राजनीतिक नेताओं के लिए पाकिस्तान से समर्थन की आवाजों की जांच के आह्वान के बाद आई है। पीटीआई नेता और पाकिस्तान के पूर्व संघीय मंत्री ने पहले भी कई बार राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को समर्थन दिया है। ...
निशिकांत दुबे ने झारखंड के चुनावी हालात पर बात करते हुए कहा कि यहां की सत्ता पर काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन वाली सरकार का कोई प्रभाव नहीं है, जनता पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री की गद्दी पर देखना चाहती है। ...
प्रधानमंत्री के 'परमात्मा' वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किये गये हमले पर पलटवार करते हुए योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें "मोदी फोबिया" हो गया है। ...
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी को आधारहीन रूप से कोसना कांग्रेस नेता का एकमात्र एजेंडा है। ...