Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
कांग्रेस नेता जब पत्रकारों ने पूछा कि जो आपने सवाल किए क्या उनका जवाब आपको मिला। इस पर राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी ने अडानी विवाद में जांच की बात नहीं की। उन्होंने कहा, अगर वह (गौतम अडानी) दोस्त नहीं हैं तो उन्हें (पीएम) कहना चाहिए था कि जांच होनी ...
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आगे कहा कि इन लोगों को लगता है कि मोदी पर झूठे आरोप लगाकर ही रास्ता निकलेगा। अब 22 साल बीत गए हैं वो गलतफहमी पालकर बैठे हैं। ...
पीएम मोदी ने यूपीए सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 से 2014 आजादी के इतिहास में घोटाला का दशक रहा। यूपीए के वे दस साल में भारत के हर कोने में आतंकवादी हमलों का सिलसिला चलता रहा। ...
पीएम मोदी ने कहा कि, जब राष्ट्रपति का भाषण हो रहा था तो कुछ लोग कन्नी भी काट गए और एक बड़े नेता राष्ट्रपति का अपमान भी कर चुके हैं। जनजातीय समुदाय के प्रति नफरत और उनके प्रति उनकी सोच क्या है ये भी दिखाई दी है। ...
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में सांप्रदायिक बयानबाजी का मुद्दा उठाया। खड़गे ने अदाणी मामले की जांच के लिए जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी (जेपीसी) का गठन कर जांच कराने की मांग भी क ...
गौरतलब है कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में दुनिया की मदद करने के लिए भारत द्वारा एक वैश्विक पहल 'मिशन लाइफ' को शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लॉन्च करते हुए कहा कि मिशन लाइफ एक जन-समर्थक ग्रह की अवधारणा को मजबूत करेगा। ...
लोकसभा ने तुर्किये और सीरिया में शक्तिशाली भूकंप के झटकों में हुए जानमाल के भारी नुकसान पर मंगलवार को दुख जताया और इस आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। ...
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘अग्निपथ’ योजना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और गृह मंत्रालय द्वारा लाई गई है और इसे सेना पर थोपा गया है। ...