लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : लोकसभा चुनाव 2024ः कांग्रेस नीतीश कुमार को 2024 के लिए विपक्ष का चेहरा मान ले असंभव, संजय कुमार ने कहा-पीएम मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं...

भारत : नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा, 'राज्य सरकारों को वित्तीय क्षमताओं से अधिक 'मुफ्त रेवड़ी' नहीं बांटनी चाहिए'

भारत : 'प्रधानमंत्री इस साल क्या वादा करने वाले हैं?' सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना

कारोबार : Rakesh Jhunjhunwala: आकाश एयर की पहली उड़ान, सात अगस्त को आखिरी बार सार्वजनिक रूप से देखा गया था, जानें इनके बारे में...

भारत : मध्यप्रदेश: धार में कारम नदी पर बने बांध से पानी निकालने का काम शुरू, खतरे के बीच वापस लौट रहे हैं ग्रामीण

भारत : मोदी सरकार के कार्यकाल में हमें परिपूर्णता हासिल हुई है: निर्मला सीतारमण

भारत : 75th Independence Day: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन होंगी आजादी के जश्न में शरीक, इस अंदाज में गाया 'ओम जय जगदीश हरे'

भारत : 'तिरंगे की ताकत हमने यूक्रेन में देखी है, तिरंगा दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था'- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत : Har Ghar Tiranga: RSS-मोहन भागवत ने ट्विटर पर बदली अपनी डीपी, पारंपरिक भगवा झंडे की जगह लहराया तिरंगा

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दो शिवसैनिकों ने सोशल मीडिया पर की अभद्र पोस्ट, दर्ज हुआ मामला