लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Har Ghar Tiranga 2022: हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगे के साथ पांच करोड़ से अधिक सेल्फी, संस्कृति मंत्रालय ने कहा-एक शानदार उपलब्धि

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मुफ्त रेवड़ी' वाले बयान पर केसीआर ने कहा, 'यह कल्याणकारी योजनाओं का अपमान है'

भारत : India@75: आंगनवाड़ी कर्मी, रेहड़ी पटरी, ऑटो चालक और मुर्दा घर में काम करने वाले बने इस साल विशेष अतिथि, लाल किला समारोह में पहली बार शामिल हुए मजदूर-गरीब

भारत : लालकिले की प्राचीर से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और परिवारवाद पर हमला, पीएम मोदी ने कहा-कुछ लोग भ्रष्टाचारियों पर रहम करते हैं!

भारत : PM Modi 5G: देश में जल्द शुरू होंगी 5जी सेवाएं- भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर बोले पीएम मोदी, कहा डिजिटल इंडिया के जरिए लाया जा रहा है क्रांति

भारत : आजादी के 75 साल पूरे होने पर लाल किले से पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को संबोधित, जानिए पीएम के भाषण की बड़ी बातें

भारत : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोनिया गांधी का केंद्र पर कटाक्ष, कहा- 'आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान...'

भारत : जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें लौटाना पड़े वो स्थिति हम पैदा कर रहे हैं, बोले पीएम मोदी- वे अब बच नहीं पाएंगे..

भारत : पीएम मोदी ने अगले 25 सालों में देश के सपनों को पूरा करने के लिए 5 प्रतिज्ञा 'पंच प्राण' का अह्वान किया, जानिए 5 प्राण शक्तियां क्या हैं?

भारत : 75th Independence Day: पीएम मोदी ने लगातार 9वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, कहा- देश वीर सावरकर, महात्मा गांधी, पंडित नेहरू के प्रति कृतज्ञ है