Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने के लिए सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों को 1,650 करोड़ रुपये जारी करने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। ...
इस सप्ताह की शुरुआत में संजय अरोड़ा ने जी20 शिखर सम्मेलन में उनके योगदान के लिए दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मियों को पुलिस आयुक्त की विशेष प्रशस्ति डिस्क और प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया था। ...
पुतिन ने कहा कि घरेलू स्तर पर निर्मित ऑटोमोबाइल का उपयोग किया जाना चाहिए और भारत पहले ही पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनी नीतियों के माध्यम से उदाहरण स्थापित कर चुका है। ...
उल्लेखनीय है कि बीना रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ की लागत से पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स के बन जाने से 15 हजार को प्रत्यक्ष तथा 2 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। ...
इन तोहफों में कश्मीरी केसर और पशमीना, दार्जिलिंग और नीलगिरि चाय, अराकू कॉफी और जिगराना इत्र जैसी चीजें शामिल थीं। शीशम की लकड़ी से बनी एक खास संदूक में सजाकर ये तोहफे विदेशी मेहमानों को दिए गए। ...
शुक्रवार देर रात हाई एटलस पर्वत पर आए 6.8 तीव्रता के भूकंप के बाद स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और कतर की खोज और बचाव टीमें मोरक्को के बचाव प्रयासों में शामिल हो गई हैं, जिसका केंद्र मराकेश से 72 किलोमीटर (45 मील) दक्षिण-पश्चिम में है। ...
मंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, परियोजना समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र को परेशान नहीं करेगी, "अगला "समुद्रयान" है यह चेन्नई में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी में निर्माणाधीन 'मत्स्य 6000' सबमर्सिबल है। ...
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, 130 साल पहले इसी दिन दिया गया स्वामी विवेकानन्द का शिकागो भाषण आज भी वैश्विक एकता और सद्भाव के आह्वान के रूप में गूंजता है। ...