Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
इतिहास और सामान्य अध्ययन पढ़ाने वाले अनएकेडमी के टीचर अवध ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संचालन की तुलना भारत पर शासन कर चुके मुहम्मद गोरी से की है। ...
स्वच्छता ही सेवा अभियान में सहयोगी नगर निगम जबलपुर के पांच सफाई कर्मियों का केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सम्मान किया। साथ ही हाथों में झाड़ू थामकर उनके साथ सामूहिक तौर पर झाड़ू लगाकर परिसर की साफ सफाई की। ...
पीएमओ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को राजस्थान में लगभग ₹7,000 करोड़ और मध्य प्रदेश में ₹19,260 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। ...
मन की बात के हालिया एपिसोड में, पीएम मोदी ने सभी नागरिकों से रविवार को "स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान" करने का आह्वान किया। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार, मेगा ड्राइव के लिए देश भर में 9.20 लाख से अधिक साइटों को चुना गया है। ...
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की अपनी यात्रा के दौरान वह मेहसाणा-बठिंडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे, जिसे 4,500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पीएम मोदी दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसे लगभग 11 ...
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव प्रोटोकॉल तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर न तो उनका स्वागत करेंगे और न ही उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। ...