लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : मिशन लोकसभा 2024: पीएम मोदी आज राजस्थान के अजमेर से भाजपा के अखिल भारतीय अभियान 'महा जनसम्पर्क' की शुरुआत करेंगे, ब्रह्मा मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

भारत : आरसीपी सिंह के शामिल होने पर भाजपा ने कहा-अभी झांकी है, आगे देखिए बहुत कुछ बाकी..., जदयू के बड़े नेता संपर्क और समय आने पर देंगे झटका

भारत : आज वातावरण ऐसा कि 2024 में मोदीजी आ सकते हैं, डॉ. विजय दर्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिया बड़ा बयान

ज़रा हटके : ताबूत के बाद अब राजद ने 'अमरीश पुरी' को भी उतार दिया सियासत मैदान में, पीएम मोदी और सेंगेल पर साधा निशाना

भारत : भाजपा के 9 साल बेमिसाल के जवाब में जदयू ने किया हवन, बताए भाजपा के 9 कलंक

भारत : मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बोले नड्डा- यह कालखंड 'सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण' का रहा

भारत : कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मणिपुर हिंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा, कही ऐसी बात

भारत : मुझे अपना भारत चाहिए न नया न पुराना, जहां..., नई संसद को लेकर एक बार फिर केंद्र और भाजपा पर हमलावर हुए सिब्बल

भारत : 9 years of Seva: पीएम मोदी ने सत्ता में 9 साल पूरे करने पर देश का जताया आभार, कहा- हम और भी अधिक मेहनत करेंगे, भाजपा ने शुरू की राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम

भारत : लोकसभा चुनाव 2024ः बीजेपी ने 80 संसदीय सीटों पर सर्वे कराने का फैसला किया, एक तिहाई सांसदों का कटेगा टिकट, देखें लिस्ट में किसका-किसका नाम!