लाइव न्यूज़ :

भाजपा के 9 साल बेमिसाल के जवाब में जदयू ने किया हवन, बताए भाजपा के 9 कलंक

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2023 15:35 IST

केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने हवन-पूजन कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की आत्मा के शुद्धिकरण के लिए हवन कर हमने भगवान से उनको सद्बुद्धि देने की प्राथना की।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जदयू का हमला9 साल में भाजपा के 9 कलंक को बतायाहवन-पूजन कर भाजपा पर निशाना साधा

पटना: केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर एक ओर जहां भाजपा के नेता सरकार की उपलब्धियों को जनता से बता रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जदयू ने अनोखा विरोध किया है। भाजपा के 9 साल बेमिसाल के जवाब में जदयू ने आज हवन किया और 9 साल में भाजपा के 9 कलंक को बताया। जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने हवन-पूजन कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की आत्मा के शुद्धिकरण के लिए हवन कर हमने भगवान से उनको सद्बुद्धि देने की प्राथना की।

नीरज कुमार ने आज अपने आवास पर हवन का आयोजन किया और कहा कि यह हवन भाजपा नेताओं की आत्मा के शुद्धिकरण को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अपने आपको सनातनी मानते है, लेकिन खुलेआम धर्म का अनादर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्य में सैकड़ों मंदिर तोड़े गए। अभी भी वाराणसी के थाने में सैकड़ों भगवान की मूर्तियां बंद है। महाकाल के मंदिर में किस तरह मूर्तियां टूटी। भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे। 

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि ये लोग क्या कर रहे हैं और कैसे कैसे ढोंग कर रहे हैं? भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें। आप खुद देखिए किस तरह नए संसद भवन के उद्घाटन में दक्षिण के धर्म गुरु से मंत्र पढ़वाए और बनारस के पंडित को भूल गए। इन्हीं सब बातों को याद दिलाने के लिए हमने हवन किया। कैसे अपने को सनातनी बताने वाले लोग अपने कार्यालय में मांस-मछली का भोजन करवाते हैं और मीडिया के सवालों से बचते रहते हैं।

नीरज कुमार ने पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि सेना के जवान जो अग्निवीर बनेंगे, उन्हे पेंशन नहीं और खुद भाजपा के नेता तरह तरह के पेंशन लेंगे। देश में मंहगाई बढ़ा रहे हैं। पूंजीपति को आगे बढ़ा रहे हैं। गरीब मंहगाई के मार से परेशान है और इन्हें कोई चिंता नहीं है। देश के नागरिक से जो वायदे किए उसे निभा नहीं रहे हैं और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फर्जी सनातनियों ने जो कलंक की गाथा लिखी है, उससे देश को मुक्ति दिलाने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। नीरज ने कोरोना काल में केंद्र सरकार की विफलता, अडानी मामला, 9 साल में सर्वाधिक मंदिर तोड़ने, पुलवामा में जवानों को हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं कराने, नए संसद का मामला, नोटबंदी का ममला, अग्निवीर मामला, बिहार को विशेष राज्य का मामला और देश में व्याप्त बेरोजगारी को भाजपा का 9 कलंक बताया है।

टॅग्स :बिहारजेडीयूBJPनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार