Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
भारत के पैरा-एथलीटों ने एशियाई खेलों में 100 पदक के मील के पत्थर को पार कर लिया है, जो इस उपलब्धि को चल रहे चौथे एशियाई पैरा खेलों में इतना उल्लेखनीय बनाता है। ...
प्रधानमंत्री मोदी ने देश में स्टार्टअप को सलाह देने के लिए आईएमसी की पहल 'एस्पायर' कार्यक्रम का भी जिक्र किया और विश्वास जताया कि इस कदम से भारत के युवाओं को काफी फायदा होगा। उन्होंने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में सफलता को और भी आगे ले जाने ...
विवादास्पद विधायक, जिन्हें अगस्त 2022 में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ उनकी टिप्पणी के बाद विवाद पैदा होने के बाद निलंबित कर दिया गया था, पार्टी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब के बाद उन्हें पार्टी में वापस ले लिया गया है। ...
दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें एडिशन का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। इसमें टेलीकॉम क्षेत्र के कई दिग्गज भी शामिल हुए। ...
PM MODI in Shirdi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरडी में एक सार्वजनिक बैठक में भाग लिया और 7500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ...