Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आती है, देश में आतंकवाद और नक्सलवाद बढ़ता है। ...
Free Rice Scheme: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले सप्ताह दुर्ग (छत्तीसगढ़) में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि उनकी सरकार की मुफ्त राशन योजना- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया गय ...
Heeralal Samariya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को सोमवार को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई। ...
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल ही पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा है। ...
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मध्य प्रदेश को सुशासन व विकास की निरंतरता चाहिए, इसलिए मध्य प्रदेश कह रहा है कि भाजपा है तो भरोसा, विकास और बेहतर भविष्य है। एमपी के मन में मोदी है, मोदी के मन में एमपी है। ...
पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस का ना तो अपना कोई भविष्य है और ना ही उसके पास एमपी के युवाओं के भविष्य के लिए कोई रोडमैप है। कांग्रेस के नेता आज भी दादा-दादी, नाना-नानी ने क्या किया, इस पर वोट मांगते हैं।" ...
कनाडा ने वैंकूवर उपनगर में कनाडाई नागरिक और सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित हत्या कहा था। लेकिन, भारत सरकार ने इनकार करते हुए इसे निराधार बताया था। ...