Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
पश्चिम बंगाल कांग्रेस मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुई सार्वजनिक बैठक के बाद मालदा दक्षिण की सीट जीतने के लिए प्रियंका गांधी को प्रचार के लिए लाना चाहती है। ...
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने विपक्ष के एंटी इनकंबेंसी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि देश पूरी तरह से मोदी सत्ता के साथ है और उसके समर्थक में वोट कर रहा है। ...
अजित पवार की पार्टी एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने इस बात को स्वीकार किया है कि लोकसभा चुनाव में जनता का झुकाव उद्धव ठाकरे और शरद पवार के पक्ष में है और महाराष्ट्र में दोनों नेताओं के पक्ष "सहानुभूति की लहर" है। ...
प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने देश में कई प्रधानमंत्रियों को देखा, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उनके पिता राजीव गांधी भी शामिल हैं, जिन्हें वो बहुत तकलीफ के साथ 'टुकड़ों' में घर वापस लाई थीं। ...
भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा कि पीएम मोदी महान शिवाजी महाराज के अनन्य शिष्य हैं। शिवाजी ने जो लड़ाई मुगलों के खिलाफ लड़ी थी, मोदी भी उसी तरह की लड़ाई आज की तारीख में लड़ रहे हैं। ...
Lok Sabha elections 2024: महाराष्ट्र के सोलापुर के सांगोला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, पवार ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देकर दोबारा सत्ता में लाना खतरनाक है। वह देश में तानाशाही लागू कर देंगे।” ...
Bihar Lok Sabha Polls 2024: रामकृपाल यादव ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 60 साल के शासनकाल में लूट, आतंकवाद, नक्सली और भ्रष्टाचार से देश परेशान था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने शासनकाल में भारत को इस समस्या से बाहर निका ...
Bihar Loksabha Election 2024: बीजेपी सांसद ने रामकृपाल यादव ने कहा कि यह जो 400 पार का नारा है। यह देश के लोग कह रहे हैं। हर घर से एक ही आवाज आ रही है कि अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार। ...