Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि हम राम मंदिर पर रुकने वाले नहीं हैं, हमें अपने देश के हर मंदिर को मुक्त कराना है। हमारा एजेंडा लंबा है।' ...
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्णम स्मृति ईरानी की भाषा बोल रहे हैं। ...
Lok Sabha Elections 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि इन तीनों चरणों का मतदान मोदी को बेचैन कर रहा है और ऐसा कहने का कारण यह है कि इन चरणों के मतदान के बाद प्रधानमंत्री मोदी के सुर बदल गए हैं।’’ ...
Rahul Gandhi On Narendra Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स एकाउंट से 55 सेकंड का वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। ...
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी द्वारा "अंबानी-अडानी" मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरने पर कहा कि राहुल गांधी पहले की तरह अपने भाषणों में इस मुद्दे को उठा रहे हैं और अब तो मजबूरी में मोदीजी को भी उनका नाम लेना पड़ रहा है। ...
Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai full interview: लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है. प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है. ...
Asaduddin Owaisi On Navnit Rana: नवनीत राणा के 15 सेकंड वाले बयान पर पहली बार एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत के मुसलमान पाकिस्तानी हैं। ...